नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम कई स्थानों पर सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य को शुरू करेगा। कई जगहों पर सड़कों की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों ने विभाग से शिकायत की है। इसे लेकर निगम प्रशासन ने सड़कों का फिर से निर्माण करने की योजना बनाई है। इसके अलावा सड़क किनारे धूल को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सफाई व्यवस्था भी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर निगम के अधीन आने वाली सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। जिन स्थानों पर धूल उड़ने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उसे दूर करेंगे। सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से निगम को मिली निधि के जरिए 14 मशीनों को खरीद रहे हैं। यह इस महीने तक निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.