नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित प्रगति विहार हॉस्टल में रहने वाली सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की उप-निदेशक के घर चोरी का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान वह परिवार के साथ शिरडी घूमने गईं थी। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने, महंगी घड़ियां व नकद गायब थे। लोधी कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 21 दिसंबर की रात करीब 11:50 बजे रेणु वर्मा अपने परिवार के साथ शिरडी से वापस लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर की बत्तियां जल रही थीं और सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने अपनी अलमारी चेक की तो उसमें रखे आभूषण, महंगी घड़ियां और नकदी गायब थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.