नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, वसं। लाल डोरा क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ करने के संबंध में दिल्ली देहात का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को ज्ञापन सौपा। यह प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महापौर राजा इकबाल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचदेवा को बताया कि दिल्ली देहात के लाल डोरा क्षेत्रों में रहने वाले लोग पारंपरिक रूप से ग्रामीण जीवन से जुड़े हैं। ऐसे में उन पर हाउस टैक्स लगाया जाना अनुचित बोझ है। उन्होंने मांग की कि लाल डोरा क्षेत्र को हाउस टैक्स से पूर्ण रूप से मुक्त किया जाए। साथ ही, तत्काल प्रभाव से स्थायी छूट प्रदान की जाए। सचदेवा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से दिल्ली देहात और लाल डोरा क्षेत्रों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.