नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी दिल्ली के हर वार्ड में मलबे को डालने के लिए एक क्षेत्र चिह्नित किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम की योजना के तहत कुल 250 वार्ड में इस तरह की साइट को तैयार किया जाना है। इससे अवैध और अनधिकृत तरीके से सड़कों के किनारे डाले जाने वाले मलबे को रोका जाएगा। दिल्ली में निर्माण कार्य के दौरान निकले मलबे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अभी 106 स्थल तय किए हैं। इन तय किए गए स्थानों पर मलबे को डालने के लिए निगम प्रशासन ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व प्रॉपर्टी डीलर से कहा है। साथ ही, इससे धूल प्रदूषण को भी नियंत्रण करने में सहयोग मिलेगा। दिल्ली में मलबे को निगम के चार सीएंडडी एनर्जी प्लांट में निस्तारण और रिसाइकिल किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि निगम की योजना है कि नागरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.