नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली पुलिस की एफआईआर में साफ हो गया है कि गड्ढे के पास बैरिकेडिंग नहीं थी। वहां अंधेरा भी था। वहां न कोई गार्ड और ना ही कोई बोर्ड लगा था। उन्होंने भाजपा पर झूठा बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की एफआईआर से भाजपा का झूठ बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार मामले में लीपापोती कर रही है। एफआईआर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना गड्ढे को न ढकने, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न करने, चेतावनी चिह्न या रिफ्लेक्टर आदि न लगाने व लाइट की व्यवस्था नहीं होने से हुई है। सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया। इस कारण हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.