नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- डार्क स्पॉट दूर करने के लिए अभियान शुरू नई दिल्ली। कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पश्चिमी दिल्ली में डार्क स्पॉट दूर करने का अभियान शुरू कर किया है। इसके तहत खराब लाइटों की मरम्मत की जा रही है। जो खंभे खराब हो चुके हैं, उन्हें बदला जा रहा है। रिंग रोड पर राजा गार्डन से पंजाबी बाग तक सर्विस लेन में प्रकाश व्यवस्था बेहतर कर दी गई है। कीर्ति नगर, मायापुरी, मोती नगर सहित कई इलाकों में कार्य प्रगति पर है। -- आर्य समाज रोड के नालों की सफाई शुरू नई दिल्ली। संत बैरवा मार्ग एवं आर्य समाज रोड पर नालों की डीसिल्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी नालों से गाद और कचरा हटाकर उनकी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर रहा है, ताकि आगे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमित निग...