नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी जिला एएटीएस ने बुधवार को अंतरराज्यीय वाहन चोरी और हथियार तस्करी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, चार कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट, चोरी की तीन कार व चोरी में इस्तेमाल अत्याधुनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनका गिरोह दिल्ली-एनसीआर से महंगी गाड़ियां चुराकर उसे उत्तर प्रदेश व गुजरात समेत अन्य राज्यों में बेच देता था। आरोपियों की पहचान यूपी के मेरठ निवासी अबरार उर्फ शाहनवाज, मुरादाबाद निवासी आसिफ और अमरोहा निवासी अनीश के रूप में हुई है। जांच में शाहनवाज पर छह, आसिफ पर आठ और अनीश पर छह आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। पुलिस के अनुसार, एएटीएस टीम को वाहन चोरी गिरोह के गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.