नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों की रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन इसी सप्ताह सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी। पिछले कुछ महीनों से तकनीकी एवं प्रशासनिक कारणों के चलते इसमें विलंब हो रहा था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग को वित्त विभाग से विशेष स्वीकृति मिल गई है। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने बताया कि इसी सप्ताह वरिष्ठ नागरिकों को पूरी लंबित पेंशन उनके खाते में मिल जाएगी। रविन्द्र इन्द्राज ने बताया कि दिल्ली में कुल 4,35000 से ज्यादा बुजुर्ग पेंशन लाभार्थी हैं। अधिकांश लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिल रही है, लेकिन कुछ बुजुर्गों की पेंशन पिछले कई महीनों से प्रभावित चल रही है। अब उनकी समस्या का समाधान कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.