नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पुल बंगश के पास वर्तमान रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल नया बस अड्डा गाजियाबाद) के एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के पिलर के नीचे मेट्रो सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है। यह भूमिगत कॉरिडोर फेज चार के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा होगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन एक दिन भी बंद किए बगैर फेज चार के भूमिगत कॉरिडोर के लिए पुल बंगश से सदर बाजार तक सुरंग का निर्माण पूरा किया गया। डीएमआरसी का कहना है कि यह काम बेहद कठिन था। इसके निर्माण के दौरान रेड लाइन पर एक भी दिन मेट्रो का परिचालन नहीं रुका। एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से बेहद सतर्कता के साथ मेट्रो की सुरंग का निर्माण किया गया। इस जगह पर रेड लाइन के एलिवेटेड वायाडक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.