नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नजदीक स्थित और 95 मोहल्ला क्लीनिक जल्द ही बंद किए जाएंगे। इन मोहल्ला क्लीनिकों की सूची तैयार कर ली गई है। सरकार के इस कदम से मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में आ गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मोहल्ला क्लीनिक सेल से जुड़े अधिकारी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बता दें कि, दिल्ली में पहले 553 मोहल्ला क्लीनिक थे। इनमें से कुछ मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टर नहीं थे। दिल्ली में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किराए और पोर्टा केबिन में चलने वाले मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का फरमान पहले जारी किया था। बाद में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के एक से डेढ़ किलोमीटर की परिधि में चलने वाले मोहल्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.