नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बवाना इलाके में यात्री बनकर कैब लूटने का मामला मंगलवार देर रात को सामने आया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय अंकित परिवार सहित टिकरी गांव में रहता है। पीड़ित ने बताया कि वह कैब चलाता है और मंगलवार रात को उसे सोनीपत की बुकिंग मिली थी। वह सवारी लेकर सोनीपत के लिए रवाना हुआ। पीड़ित ने बताया कि बवाना सेक्टर तीन इलाके में पहुंचा तो यात्री ने पेशाब करने के बहाने कैब रुकवाई। फिर यात्री बने शख्स ने कैब की चाभी छीन ली और अंकित को कार से उतारकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...