नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रविवार को बिहार दिवस मनाया गया। इस दौरान बिहार में निवेश करने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन देने की घोषणा की गई। दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने नई औद्योगिक निवेश पॉलिसी-2025 बनाई है। राज्य में आने वाले उद्योगों के लिए कई सुविधा पैकेज दिए जा रहे हैं। बिहार में 100 करोड़ या उससे ज्यादा रकम निवेश एवं 1000 लोगों को रोजगार देने वाले संस्थान को एक रुपये के टोकन अमाउंट पर फ्री भूमि मुहैया कराई जाएगी। 100 करोड़ निवेश एवं 1000 रोजगार देने वाले निवेशक को 10 एकड़, 1000 करोड़ निवेश करने वाले निवेशक को 25 एकड़ जमीन दी जाएगी l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...