नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर में 20, 21 व 22 फरवरी, 2026 को होने वाले बार काउंसिल के चुनावों से पहले दिल्ली बार काउंसिल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर चुनाव से जुड़े पोस्टर, होर्डिंग व कैनवस बोर्ड लगाने की इजाजत नहीं दी जाए। पत्र में दिल्ली बार काउंसिल ने इस बात पर जोर दिया कि निष्पक्ष चुनाव पक्का करने के लिए बेहतर आचार संहिता के तहत सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। काउंसिल ने कहा कि दिल्ली के अंदर दीवारों, मेट्रो पिलर/बस स्टैंड, बिजली के खंभों, पेड/प्राइवेट जगहों, जिसमें कोर्ट परिसर भी शामिल हैं, जैसे सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, कैनवस बोर्ड/प्रचार से जुड़ी सामग्री चिपकाने/लगाने की इजाजत नहीं है। काउंसिल ने मुख्यमंत्री को बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.