नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, वसं.। बेरोजगारी झेल रहे 10 हजार से ज्यादा बस मार्शलों ने विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाकर सरकार से स्थायी रोजगार दिए जाने की मांग की है। इसको लेकर बीते सप्ताह बस मार्शलों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी मिला था। उनका कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली सरकार स्थायी रोजगार देने का सिर्फ आश्वासन दे रही है, रोजगार नहीं दे रही। बस मार्शल मुकेश कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में 10792 बस मार्शलों को नौकरी से हटा दिया गया था। तभी से वे बेरोजगार है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने उनकी पैरवी की, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद रोजगार देने पर काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि स्थायी रोजगार की उम्मीद पूरी न हुई तो करीब 1100 बस मार्शलों ने सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर अलग...