नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली में अभी सर्दी का अहसास बना रहेगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई, लेकिन दिल्ली में इस समय हवा की दिशा उत्तरी पश्चिमी है। यह हवा अपने साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों की ठंडक ला रही है। इस गलन भरी हवा के चलते ठंड का अहसास बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सिय...