नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में सामान्य श्रेणी की सीट के लिए दाखिले की दौड़ जारी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार तक चलेंगी। शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों से कहा है कि वे दाखिला से संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। वहीं, शिक्षा विभाग ने कहा कि ड्रॉ चाहे कंप्यूटर से हो या पर्चियों से, वह अभिभावकों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उधर, शिक्षा निदेशालय ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर दी है। निदेशालय ने निजी स्कूलों से नर्सरी, केजी व पहली कक्षा की सीटों की जानकारी मांगी है। ऐसे में उम्मीद है कि इस श्रेणी के लिए भी दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसके तहत निदेशालय ...