नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईएनए स्थित दिल्ली हाट में 40वां वार्षिक दस्तकारी हाट क्राफ्ट बाजार आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय रजाइयों और कढ़ाई की पारंपरिक कला को प्रस्तुत किया गया है। 'द आर्ट ऑफ द इंडियन क्विल्ट' थीम पर आधारित इस बाजार में देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगर अपनी हस्तनिर्मित रजाइयां, बेडस्प्रेड और टेक्सटाइल उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। यह बाजार 15 जनवरी तक चलेगा। यहां आने वाले लोग पारंपरिक शिल्प को करीब से देखने के साथ-साथ कारीगरों से सीधे खरीदारी भी कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...