नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्दी के मौसम में खरीदारी और मनोरंजन का खास संगम लेकर विंटर कार्निवल आ रहा है। यह 7 से 11 जनवरी तक चलेगा। यह कार्निवल रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल, साकेत में आयोजित होगा। कार्निवल में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यहां विंटर वियर, शॉल, एथनिक व फेस्टिव परिधान, ज्वेलरी, फुटवियर, किड्स वियर, खिलौने, होम डेकोर, गार्डन एक्सेसरीज, पौधे, गिफ्ट आइटम और कैफे जैसे कई स्टॉल एक ही जगह देखने को मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...