नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। त्रिवेणी कला संगम की गैलरी में कलाकार ललित पाटिल की एकल कला प्रदर्शनी 'लेयर्स ऑफ एग्जिस्टेंस' दर्शकों को आकर्षित कर रही है। यह प्रदर्शनी 10 नवंबर तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम आठ बजे तक खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी को प्रसिद्ध कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल ने आयोजित किया है। प्रदर्शनी में जंग लगी सतहों पर रंगों की कई परतें दिखाई देती हैं, जो पुराने में नए जीवन का प्रतीक बनती हैं। क्यूरेटर प्रयाग शुक्ल कहते हैं कि रंग यहां विरोध नहीं, बल्कि सामंजस्य और ऊर्जा का प्रतीक है, जो मानव आत्मा की जीवंतता और आशा को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.