नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में तेज धूप के चलते शुक्रवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया। लोधी रोड मौसम केन्द्र के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी तेज धूप के चलते दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास होगा। दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद अब हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। इससे मौसम में रहने वाली नमी कम हुई है और लोगों को उमस से खासी राहत मिली है, लेकिन अभी भी सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.