नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भगवान भास्कर की आराधना का महापर्व छठ को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी में बड़े से लेकर छोटे घाटों को गुरुवार को दिनभर संवारने का कार्य जारी रहा। साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही यमुना के घाट पर गोताखोरों को भी तैनात किया जाएगा। आईटीओ स्थित यमुना घाट, कश्मीरी गेट के वासुदेव घाट, कालिंदी कुंज घाट और सोनिया विहार घाटों पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आईटीओ के यमुना घाट में टेंट लगने शुरू हो गए हैं। साथ ही, बाढ़ में आई मिट्टी व रेत को बुलडोजर की मदद से हटाया जा रहा है। घाट में रंग-रोगन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा कृत्रिम तालाब में भी पानी भर दिया है। घाटों में व्यवस्था को बनाए रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.