नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में अपने बाड़े से बाहर निकल गए दो सियारों को प्रबंधन ने पकड़कर वापस होल्डिंग एरिया में पहुंचा दिया है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि अब भी एक-दो सियार जंगल वाले हिस्से में होने की आशंका है, जिन्हें ढूंढने के लिए कई टीमें बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह ऑफ-डिस्प्ले होल्डिंग जोन से सियारों के गायब होने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पूरे परिसर में खोज अभियान शुरू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...