नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में मंगलवार को गाना बजाने को लेकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रेम बर्मन के रूप में हुई है। वह कॉल सेंटर में काम करता था। जांच के दौरान बुधवार को वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इनमें से चार नाबालिग हैं और एक की पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी 22 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रेम और आरोपी संजय कॉलोनी के पास पार्क में पार्टी कर रहे थे। वहां गाना बजाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोपियों का पक्ष तेज आवाज में गाना बजा रहा था। इस पर प्रेम ने उनसे गाने की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.