नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर आने वाले यात्रियों को अब खान-पान का सामान बस अड्डे के अंदर ही मिल सकेगा। करीब एक साल बाद अब इस बस अड्डे पर फिर से खान-पान और जनरल सामान की छोटी-छोटी दुकानें खोली जाएंगी। डीटीआईडीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की ओर से यह दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साल 2024 में आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल को यहां गंदगी मिली थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके कुछ समय बाद कश्मीरी गेट आईएसबीटी समेत अन्य बस अड्डों से दुकानों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया था। विभाग के मुताबिक कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर करीब 20 से 22 दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए न्यूनतम मासिक किराया 1.44 लाख रुपये...