नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एम्स में मरीजों व तीमारदारों के खानपान के लिए 50 ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। एम्स प्रशासन ने निविदा जारी कर ये मशीनें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत एम्स में ये ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें लग जाएंगी। इससे एम्स में मरीजों, तीमारदारों, मेडिकल, नर्सिंग के छात्रों व कर्मचारियों को 24 घंटे खानपान की सुविधा मिल सकेगी। इन वेंडिंग मशीनों से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से प्रमाणित डिब्बा बंद खानपान की चीजें मिल सकेंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एम्स में मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को मिलाकर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। वैसे तो एम्स में डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए कैंटीन है। नए ओपीडी ब्लॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.