नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) ने आईओसीएल, बीपीसीएल, गैस कंपनियों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सोमवार को 'सक्षम-2026' अभियान का शुभारंभ किया। एक से 15 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनता में ईंधन संरक्षण और पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। शुभारंभ समारोह दो फरवरी को लाजपत नगर स्थित स्कोप मीनार में आयोजित हुआ, जिसमें 300 स्कूल छात्रों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पैनल चर्चा, वॉकथॉन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। अभियान में देशभर में ऊर्जा संरक्षण और हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश फैलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.