नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह अनूठी पहल देश में नए खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं में खेल संस्कृति का विस्तार करने और खिलाड़ियों को बड़े मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'इंडियन पिकलबॉल लीग' न सिर्फ एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह भारत के उभरते खेल इकोसिस्टम को और अधिक गतिशील एवं सशक्त बनाएगी। यह लीग युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। पिकलबॉल एक पैडल खेल है, जिसमें टेनिस, बैडमिंटन और पिंग-पोंग के तत्वों का मिश्रण होता है। इसे बैडमिंटन के आकार के कोर्ट पर एक प्लास्टिक की गेंद और ठोस पैडल (रैकेट के समान) के साथ खेला जाता है। यह एकल ...