नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए अनुबंध पर 110 फार्मासिस्टों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है और परिणाम घोषित कर दिया है। इसके तहत विभाग द्वारा चयनित 110 अभ्यर्थियों को जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ज्वाइन करने का आदेश जारी किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के अलावा 110 फार्मासिस्टों को प्रतीक्षा सूची में भी रखा गया है। ताकि यदि कोई चयनित फार्मासिस्ट ड्यूटी ज्वाइन नहीं करता है तो प्रतीक्षा सूची में शामिल फार्मासिस्ट को ज्वाइन कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...