नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने आठ पिस्टल और 30 कारतूस के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस इन्हें हथियार मुहैया कराने वालों की तलाश कर रही है। डीसीपी भीष्म सिंह ने शुक्रवार को बताया कि स्पेशल स्टाफ को हथियार तस्कर असलम के 19 नवंबर को मॉडल टाउन इलाके में आने की सूचना मिली थी। असलम पर हत्या एवं लूट के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह की देखरेख में एसआई सुमित की टीम ने असलम को दबोचा। उसके कब्जे से दो पिस्टल और पांच कारतूस मिले। असलम की निशानदेही पर हथियार बेचने वाले संतोष को पुलिस ने पांच पिस्टल और 25 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। संतोष अलीगढ़ से हथियार खरीदकर दिल्ली में आपूर्ति करता था। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.