नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (आई एंड एफसी) विभाग ने छठ पर्व के लिए 100 से ज्यादा स्थानों को चिन्हित किया है। इन जगहों पर अस्थायी छठ घाट तैयार किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु यहां पूजा कर सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस वर्ष यमुना के दोनों किनारों पर छठ पर्व आयोजित करने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में अस्थायी घाट तैयार किए जाते हैं। इस वर्ष भी ऐसे अस्थायी घाट तैयार करने के लिए 100 से ज्यादा जगहों को अभी तक चिह्नित किया जा चुका है। वहीं, अगले कुछ दिनों में और स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में कई जगहों पर अस्थायी घाट तैयार करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। वहीं, कुछ घाटों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.