नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से हुई 25 वर्षीय कमल की मौत के मामले में जनकपुरी थाना पुलिस ने जलबोर्ड के ठेकेदार राजेश को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। त्रिनगर निवासी 47 वर्षीय राजेश प्रजापति को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जल बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस उपायुक्त डीएस भास्कर ने बताया कि शुक्रवार शाम को मामले में डीडी एंट्री पर बीएनएस की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया गया। एसएचओ जनकपुरी की टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त की और उसका विश्लेषण शुरू किया गया। फुटेज से पुलिस टीम को एक गाड़ी का नंबर मिला। यह गाड़ी गड्ढे के पास रुकी थी और उसने कमल को देखा था। गाड़ी के नंबर की मदद से पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.