नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंडी गैलेरिया की ओर से 6 से 14 दिसंबर तक 'सैपियंस' नामक एक विशेष समूह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी कलमकार आर्ट गैलरी, बीकानेर हाउस, पंडारा रोड में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का क्यूरेशन आक्षत सिन्हा ने किया है, जबकि सह-क्यूरेटर हरमनदीप कीर्ति हैं। इसमें देशभर के 17 जाने-माने समकालीन कलाकारों की पेंटिंग और कला कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी में मानव जीवन, सोच, संवेदनाओं और पहचान को अलग-अलग माध्यमों जैसे एक्रेलिक, ऑयल, वॉटरकलर और मिक्स्ड मीडिया के जरिए दर्शाया गया है। यह युवाओं और कला प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...