नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- नई दिल्ली, वसं.। यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और बच्चों व नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोनिया विहार में रविवार को यमुना किनारे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने नदी सरंक्षण संबंधी सुंदर चित्र बनाए। इस दौरान उन्होंने नदी को गंदा न करने, पौधे लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ भी ली। बच्चों ने पर्यावरण से जुड़ी कविता, गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एजुट्री एनजीओ, हरित योद्धा, वृक्ष मित्र आदि संगठनों ने सहयोग किया। इस दौरान बच्चों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...