नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के कार्यकारी समिति की नए सिरे से गठन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया पर डॉक्टरों द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद डीएमसी ने चुनाव प्रक्रिया को अगले आदेश तक रोक दिया है। राज्य मेडिकल रजिस्टर (आरएमएस) के संशोधन व नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएमसी की कार्यकारी समिति की गठन के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बता दें कि डीएमसी में रजिस्ट्रार को गलत तरीके से सेवा विस्तार दिए जाने का मामला इस वर्ष के शुरुआत में सामने आया था। तब स्वास्थ्य विभाग के दबाव में रजिस्ट्रार ने फरवरी में डीएमसी से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में वित्तीय अनियमितता के आरोप में जून के मध्य में डीएमसी की कार्यकारी समिति भंग कर दी गई थी।करीब साढ़े पांच म...