नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाने वाले बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों राजीव और सान्या के पास से सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का लॉकेट और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को साहिल अरोड़ा ने अपने ज्वैलरी शोरूम में चोरी की शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उनकी दुकान में ज्वैलरी खरीदने आए दंपति ने शोरूम से एक कान की बाली और एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच शुरू की। दंपति द्वारा इस्तेमाल की गई कैब की कंपनी से उपलब्ध आईपी एड्रेस के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। नशे की लत ने बना दिया अपराधी आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.