नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में अब सड़क पर खुदाई से पहले दस नियमों का ध्यान रखना होगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने रोड कटिंग के लिए दस सूत्रीय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है। इसमें सड़क की खुदाई से होने वाले धूल नियंत्रण के उपायों को शामिल किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण के मुख्य कारकों में धूल को शामिल किया जाता है। खासतौर पर सड़कों पर उड़ने वाली धूल लोगों की सेहत से खिलवाड़ करती है। सड़क किनारे जमा होने वाली यह धूल वाहनों के पहिए के साथ लिपटकर उड़ती है। वाहनों से होने वाले उत्सर्जन के चलते इसके साथ रासायनिक कण जुड़ जाते हैं और प्रदूषक कणों का निर्माण होता है। इसीलिए सड़कों पर उड़ने वाली धूल की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जाते हैं। इस क्रम में डीपीसीसी ने सड़क पर होने वाली खुदाई क...