गंगापार, मई 12 -- जिले में सुबह पांच बजे से लेकर रात दस बजे तक नो इंट्री लागू की गई है। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर भीरपुर चौकी को नो इंट्री प्वाइंट बनाया गया है। जबकि बिना पास वाले डंपर पूरे दिन चौकी के सामने से छोड़े जा रहे है। टोल टैक्स बचाने के लिए पूरे दिन मेजा की ओर से आने वाले डंपर भीरपुर आरओबी से होते हुए खांई गांव की बरदहा नहर पटरी से होकर काफी दिनों से आवागमन कर रहे हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे जगौती स्थित एक निजी स्कूल की वैन स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान महोरी रींवा गांव के पास सामने से आ रहे दो डंपर आपस में टकरा गए। वैन को लेकर जा रहे ड्राइवर ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्कूली वैन को किसी तरह बचा लिया। वैन में बैठे बच्चे चीखने चिल्लाने लगे तो स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.