चम्पावत, फरवरी 11 -- चम्पावत। चम्पावत जिले में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 8.39 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम धामी ने नाबार्ड से धनराशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से पाटी ब्लॉक में रैंगलबैंड सड़क से अमोली तक ग्रामीण और मंच-तामली मोटर मार्ग में कार्य कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...