बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने पीएम जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की बॉक्सा जनजाति बाहुल्य ग्राम मोटाढाक में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, उसपर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र निर्मित किया जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की बॉक्सा जनजाति को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए मल्टी पर्पज सेंटर निर्माण कराने के लिए भूमि का चिन्हांकन कर उसके निर्माण के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम जनमन की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि पीएम जनमन योजना विशेष रूप से जिले में बाक्सा जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना का मूल उद्देश्य विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.