बुलंदशहर, अगस्त 6 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम रोड निवासी डॉक्टर रुचि बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति अरुण बंसल की मृत्यु हो गई। पीड़िता और उसके पति का आपस में मनमुटाव था। जिसके संबंध में तलाक का मुकदमा कोर्ट में चला था। जिसमें कोर्ट द्वारा अरुण बंसल को द्वितीय शादी करने से निषेधित किया गया था। आरोप है कि मथुरा के वृंदावन निवासी दीपा सिंह ने उसके पति की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। जिसमें आरोपी ने खुद को डॉक्टर अरुण बंसल की पत्नी दर्शाया है। पीड़िता के पति की लाइसेंसी रिवाल्वर को भी अवैध रूप से अपने पास रख रखा है। पति की संपत्ति को हड़पना चाहती है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीपा सिंह निवासी पुष्पांजलि एनक्लेव वृंदावन मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.