फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सील की गई संपत्तियों पर भी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ अब नीलामी की कार्रवाई होगी। करीब 1743 यूनिट्स को चिह्नित किया गया है। नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि जिन संपत्तियों को पहले ही सील किया जा चुका है और उसके बाद भी टैक्स जमा नहीं किया गया, उनके खिलाफ अब अगला कदम उठाया जाएगा। निगम ने ऐसी सभी संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है और नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एडिशनल कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यह कदम निगम की आय बढ़ाने और कर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि टैक्स अदायगी के लिए बकायाधारकों को पहले ही कई मौके दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वालों को अब किसी प्रकार की राहत नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.