महोबा, फरवरी 18 -- महोबा। संपत्ति विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। कबरई थाना क्षेत्र के गहरा गांव निवासी कल्लू कुशवाहा की पत्नी रानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति कल्लू की पहली पत्नी की मौत होने के बाद उससे शादी हुई। आरोप है कि पहली पत्नी के दो बच्चे थे जिसमें एक लड़की व लड़का था। जिसकी परवरिश उसके द्वारा की गई। बाद में उसके भी 6 बच्चे हुए जिसमें पांच बेटियां व एक लड़का हुआ। लड़कियों की शादी हो चुकी बाद में पति की मौत हो गई ।अब पहली पत्नी का बेटा संपत्ति विवाद में विरोध कर रहा है। बताया कि पति के हिस्से की सात बीघा भूमि उसके नाम आ गई मगर छोटे कुशवाहा द्वारा जमीन वापस करने के लिए बार-बार धमकी दी जा रही है ।बाद में 19 जुलाई को उसके 15 व...