जौनपुर, फरवरी 23 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बा के बंजारेपुर मोहल्ले में संपत्ति के विवाद को लेकर पुत्र ने मां की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर पुत्र के विरुद्ध रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। बंजारेपुर निवासी चांदतारा देवी पत्नी रागोपाल सेठ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 21 फरवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके पुत्र प्रशांत सेठ उर्फ डब्लू ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी पुत्र ने अपनी मां को बुरी तरह मारा-पीटा और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके पति को अपने ही पुत्र से जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पीड़ि...