बागपत, जुलाई 8 -- बड़ौली गांव में संपत्ति विवाद में खेत में काम कर रहे किसान को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बड़ौली गांव के रहने वाले शीशपाल ने बताया कि उसका परिवार के लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह अपने खेत में काम करने गया था। इस दौरान परिवार के लोग लाठी-डंडे व चाकू लेकर उसके खेत में पहुंच गए। उस पर पहले लाठी-डंडो से हमला किया। इसके बाद चाकू के कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.