नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा इलाके में गुरुवार देर रात संपत्ति विवाद के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने करने का मामला सामने आया है। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने चलते वाहन पर पीछे बैठे 50 वर्षीय जोगेंद्र राठौर उर्फ बिल्ला को पीछे से तीन गोलियां मार दीं। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के अनुसार रात करीब 10:31 बजे पीसीआर कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलर निशा ने बताया कि उसके पति जोगेंद्र को बदमाशों ने गोली मारी है। जोगेंद्र बलबीर नगर में पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का क...