लखनऊ, फरवरी 25 -- काकोरी, संवाददाता। पारा की बुद्धेश्वर विहार कालोनी में भतीजे ने 70 वर्षीय दिव्यांग चाचा बाबू को जमकर पीटा। गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की। हमले में बाबू को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने आरोपित भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुद्धेश्वर विहार गदियाना में रहने वाली नजमा के पति बाबू दिव्यांग हैं। कुछ साल पहले उन्हें फालिश का अटैक पड़ा था। नजमा ने बताया कि भतीजे असलम की नियमत उनकी संपत्ति पर खराब है। वह कई बार संपत्ति में हिस्सा मांगता है। रविवार शाम असलम उसकी पत्नी और कुछ अन्य लोग घर आए। उन्होंने संपत्ति नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध पर पीटा। पति का गला दबाकर मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.