बरेली, फरवरी 14 -- नगर निगम के टैक्स विभाग ने शुक्रवार को बकाया वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान टैक्स जमा न करने पर शहर के चारों जोन में निगम की टीम द्वारा 20 परिसरों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बकायेदारों को कई नोटिस देने के बावजूद निर्धारित समय पर बकाया जमा न करने पर की गई। अभियान के दौरान ढ़ाई लाख रुपये टैक्स वसूली भी टीम द्वारा की गई। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन-एक में गुलाब नगर के हामिद हुसैन, मोहम्मद रजा खान, इंग्लिशगंज के महबूब हुसैन, रईस अहमद, मलूकपुर की मुमताज बेगम, कुंवरपुर के नसीर अहमद, सरनियां के शाहिद, शहर के ईशाक चौधरी, शाईस्ता बेगम की संपत्तियों को सील किया गया। जोन-दो के फाल्तूनगंज में वशीर अहमद की दो संपत्तियों को सील किया गया। जोन-तीन में नई बस्ती के नईम उल्ला, कां...