फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने बल्लभगढ़ जोन के सेक्टर-59 में 11 दुकानों को सील किया है। इन पर 16 लाख 51 हजार रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया था। नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम आयुक्त के आदेश पर बुधवार को बल्लभगढ़ क्षेत्रीय कर अधिकारी दीपा ने संपत्ति कर न देने पर सेक्टर-59 में 11 यूनिटों को सील कर दिया। विभाग का यह अभियान लगातार चल रहा है। अधिकारियों की तरफ से सभी बकाया संपत्ति कर धारकों से बार-बार अपील भी की जा रही है कि वह समय के अनुसार अपना बकाया संपत्ति कर जमा कराएं, अन्यथा उचित कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला कर शहर के विकास में लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी ...