मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों से निगम के टैक्स दारोगा संपर्क करेंगे, ताकि बकाया की वसूली हो सके। साथ ही बड़े बकाएदारों को नोटिस भी जारी किया जाएगा। फिर भी भुगतान में आनाकानी करने पर सख्ती की तैयारी है। इसको लेकर कर शाखा की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के प्रावधानों के तहत आवश्यक वसूली और दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा। उन मामलों में प्रस्ताव मांगा, जिसमें कार्रवाई आवश्यक है। बैठक में कर वसूली की जानकारी लेने के दौरान नगर आयुक्त ने अगली समीक्षा बैठक से पहले संग्रहण में सुधार की हिदायत दी, ताकि निगम की आय में अपेक्षित वृद्धि हो सके। बैठक में उप नगर आयुक्त अमित कुमार, कर शाखा के प्रभारी रविरंजन, सभी ...