रुडकी, जून 25 -- नगर निगम रुड़की में बुधवार को तीसरे दिन भी संपत्तिकर वृद्धि को लेकर आई आपत्तियों पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। पार्षदों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने कहा कि नगर निगम पहले क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान करें। इसके बाद संपत्तिकर में वृद्धि पर चर्चा करे। नगर निगम सभागार में संपत्तिकर वृद्धि पर सिविल लाइन से आई 39 आपत्तियों पर सुनवाई की गई। जबकि 150 लोगों को निगम द्वारा पत्र भेजा गया था। कर एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता, वरिष्ठ वित्तीय अधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा व कर अधीक्षक गिरीश सेमवाल ने लोगों की आपत्तियों को सुना। इस दौरान पार्षद आकाश जैन, पार्षद सतवीर सिंह, पार्षद पंकज सतीजा, सिविल लाइन से उदय वीर सिंह आदि ने जमकर हंगामा काटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.